फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे सीएम से विधायक ने स्वीकृत कराए दस करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले पांच दिन से भर्ती भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल का हालचाल जानने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल पहुंचे। इस दौरान विधायक ने मौके का फायदा उठाते हुए करीब दस करोड़ की 29 सड़कों के निर्माण कार्यों की स्वीकृति भी कराई। विधायक ने कार्यों को स्वीकृति देने और एससी-एसटी बैकलॉग भर्तियों को भरने के आदेश दिए जाने पर सीएम का आभार जताया।
विज्ञापन

झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल तबीयत बिगड़ने के चलते पांच दिन पूर्व दिल्ली के मैक्स अस्पताल में भर्ती हुए थे। यहां उनके पेट का ऑपरेशन हुआ। जानकारी मिलने पर सीएम पुष्कर सिंह धामी सोमवार सुबह उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे। इस दौरान विधायक ने बताया कि अब वे स्वस्थ हैं और एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। विधायक ने बताया कि सीएम के पहुंचने की सूचना एक दिन पहले मिल गई थी। इसके चलते उन्होंने 29 सड़कों का प्रस्ताव तैयार करा लिया था। मुलाकात के दौरान सीएम को प्रस्ताव सौंपा गया तो उन्होंने हाथोंहाथ करीब दस करोड़ के कार्यों को स्वीकृति प्रदान कर दी। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को लेकर विधायक की सक्रियता पर प्रसन्नता व्यक्त की। विधायक ने विकास कार्यों को स्वीकृत करने के लिए सीएम का आभार जताया है। मुलाकात के दौरान विधायक ने प्रदेश में एससी-एसटी बैकलॉग के पदों को भरने के कैबिनेट के फैसले के लिए भी सीएम का आभार व्यक्त किया। विधायक ने बताया कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी फोन कर उनका हालचाल जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें