फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरहेड टैंक पर चढ़े ग्रामीण, लगाया जाम

विज्ञापन
खानपुर क्षेत्र के दल्लावाला गांव में मांगो को लेकर पेयजल ओवरहेड टैंक पर चढ़े ग्रामीण व जमा भीड़। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
दल्लावाला के रानी धर्म कुंवर राजकीय कन्या महाविद्यालय का नाम बदलने की मांग को लेकर धरने पर बैठे दो ग्रामीण पेयजल ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए। इधर, नीचे ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही तहसीलदार और पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने किसी तरह समझाकर ग्रामीणों को टैंक से नीचे उतारा और जाम भी खुलवाया।
विज्ञापन

खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने वर्ष 2015 में खानपुर-यूपी बॉर्डर पर स्थित दल्लावाला गांव में राजकीय कन्या महाविद्यालय स्थापित कराया था। पिछले दिनों सरकार ने कॉलेज का नाम रानी धर्म कुंवर राजकीय कन्या महाविद्यालय कर दिया था। रानी धर्म कुंवर विधायक चैंपियन की परदादी का नाम है। नाम बदलने की मांग को लेकर कुछ ग्रामीण कई दिनों से दल्लावाला गांव में धरने पर बैठे हैं। शनिवार सुबह ग्रामीण मनोज और रामजस गांव स्थित पेयजल ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए और सरकार पर मनमानी का आरोप लगाया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तहसीलदार मुकेश चंद रमोला और खानपुर थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने ग्रामीणों से बात की। इसके बाद दोनों को नीचे उतारा। वहीं, कुछ ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाया तो पुलिस ने उन्हें भी समझाकर जाम खुलवाया। तहसीलदार ने बताया कि ग्रामीण कॉलेज का नाम पहले वाला ही करने की मांग कर रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों को समझाकर शांत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें