मंगलौर कोतवाली पर हंगामा करते ग्रामीण
- फोटो : टूंडला की भूमि प्रबंधक संमिति के पदाधिकारी केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो एसपी सिंह बघेल से मिलकर मांग पत्र देते संगठन
शादी समारोह में रविवार को शामिल होने टांडा भनेड़ा जा रहे मेहमानों के साथ मंगलौर के कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। उत्तेजित ग्रामीणों ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और मेन रास्तों पर कस्बे में हो रहे अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग की।
कोतवाली पर ग्रामीणों के हंगामा करने पर विधायक कानी निजामुद्दीन भी कोतवाली पहुंच गए और पुलिस व ग्रामीणों से वार्ता करके मामला शांत कराया। उसके बाद पुलिस ने कस्बे में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 दुकानदारों के चालान काटे और अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी।
रविवार को सहारनपुर जनपद के कुछ मेहमान अपनी गाड़ी से मंगलौर के सर्कुलर रोड से टांडा भनेड़ा में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान मलकपुरा में अतिक्रमण होने के कारण मोहल्ले के एक युवक से कहासुनी हो गई। इसपर मोहल्ले के कुछ युवकों ने एकत्र होकर मेहमानों के साथ मारपीट कर दी।
मेहमानों ले यह बात अपने रिश्तेदारों को बताई तो सोमवार को गांव के लोग एकत्र होकर मंगलौर कोतवाली पहुंच गए और जमकर हंगामा काटा। कोतवाल के समझाने पर भी जब ग्रामीण शांत नहीं हुए तो विधायक काजी निजामुद्दीन भी मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों व पुलिस से वार्ता करके मामला शांत कराया।
उसके कोतवाल अमरजीत सिंह व एसएसआई रफत अली ने पुलिस फोर्स के साथ मिलकर कस्बे में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया और 12 अतिक्रमणकारियों के चालान कर तीन हजार रुपये वसूले। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि अतिक्रमणकारियों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।