फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

विज्ञापन
बुग्गावाला क्षेत्र के बंजारेवाला में एक स्टोन क्रशर पर किए जा रहे अवैध खनन के विरोध में हंगामा कर - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
बंजारेवाला निवासी ग्रामीणों ने पूर्व प्रधान को साथ लेकर गांव के पास लगे एक स्टोन पर क्रशर पर अवैध खनन करने के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन माफिया ग्राम समाज की भूमि को भी खोद रहे हैं। ग्रामीणों ने स्टोन क्रशर स्वामी के खिलाफ जमकर हंगामा करते हुए मामले की शिकायत भगवानपुर एसडीएम से की है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह के समय बंजारेवाला निवासी पूर्व प्रधान पवन कुमार व ग्रामीण विनोद पाल, शमशेर पाल, सुभाष पाल, मनोज कुमार, अनिल चौहान पाल, सेठी पाल, बबलू पाल, अरविंद पाल, राजेश पाल, संदीप पाल, इकराम अली, जाकिर अली, जयपाल सत्यपाल आदि ग्रामीणों ने बंजारेवाला गांव के समीप लगे एक स्टोन क्रशर के खिलाफ जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि स्टोन क्रशर स्वामी इन दिनों जमकर अवैध खनन कर रहा है। आरोप है कि खनन माफिया ने स्टोन क्रशर के समीप जो ग्राम समाज की जमीन है, उसके साथ-साथ श्मशान घाट की जमीन को भी खोदकर अपने स्टोन क्रशर पर जमा कर दिया है। खनन माफिया नदी में भी अवैध खनन कर रहा है। ग्रामीणों ने हंगामे के बाद उपजिलाधिकारी भगवानपुर को मौखिक शिकायत कर स्टोन क्रशर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भगवानपुर उपजिलाधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने बताया है कि हल्का लेखपाल को मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें