फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पिता के खिलाफ अपशब्द कहने पर की थी ग्रामीण की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
साथ बैठकर शराब पीने के दौरान कहासुनी में ग्रामीण की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया है। दीपक ने पिता के बारे में अपशब्द कहने पर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन




एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने बताया कि 9 अगस्त की रात को भिक्कमपुर जीतपुर गांव में दो व्यक्तियों के बीच झगड़ा होने और एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना पुलिस को मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजेश को अस्पताल भेजा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी।

मृतक के भतीजे शुभम ने आरोपी दीपक निवासी भिक्कमपुर जीतपुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के बाद फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी पुलिस ने उसके किसी दूसरे शहर में भाग जाने की संभावना के कारण क्षेत्र में घेराबंदी कर जंगल में सघन तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन




इस दौरान पुलिस ने रविवार देर शाम अलावलपुर चौक से ब्रह्मपुर मार्ग स्थित एक ट्यूबवेल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर घटना के दौरान पहनी खून से सनी शर्ट, हत्या में प्रयुक्त डंडा और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया। एसपी देहात ने बताया कि राजेश की मौत होने की जानकारी होने पर दीपक खेतों के रास्ते भाग कर फतवा रोड पर एक जलमग्न खेत में पहुंचा।

यहां रखवाली के लिए बनी एक झाेपड़ी में उसने रात बिताई। उसका इरादा किसी परिचित से पैसे लेकर क्षेत्र से कहीं दूर फरार हो जाने का था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया



मृतक और आरोपी साथ बैठकर पीते थे शराब



एसपी देहात शेखर सुयाल ने बताया कि मृतक राजेश और हत्यारोपी दीपक का साथ उठना बैठना था। दोनों अक्सर साथ में शराब का सेवन करते थे। 9 अगस्त की रात को राजेश के परिजन रिश्तेदारी में गए थे। घर पर अकेला होने के दौरान उसने दीपक को शराब पीने के लिए बुलाया था। दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे। नशे की हालत में पूर्व में गांव में हुए विवाद को लेकर मृतक राजेश ने दीपक के पिता के बारे में अपशब्द कहते हुए उसे घर से निकल जाने को कहा। पिता को अपशब्द कहने और अपमान करने से क्षुब्ध दीपक अपना आपा खो बैठा वह घर से एक डंडा लेकर आया और राजेश के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। वह किसी की मदद न ले सके इसके लिए वह राजेश का मोबाइल फोन भी उठाकर ले गया। डंडा लेकर राजेश के घर जाते उसकी वीडियो यहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें