फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: रंजिश में ग्रामीण को घर में घुसकर पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



लक्सर। रंजिश के कारण कुछ लोगों ने एक ग्रामीण पर लाठी-डंडों और लोहे की राॅड से हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण घायल हो गया। उसे बचाने आए उसके भतीजे की भी पिटाई की गई। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नेहंदपुर सुठारी गांव निवासी अब्दुल सलाम ने शिकायत में बताया कि 31 जुलाई की दोपहर के समय उनका भाई खुशनूद अपने घर के बाहर बैठा हुआ था। तभी रंजिश के चलते उनके पड़ोस में रहने वाले आरोपी उस्मान, जावेद उर्फ गुड्डू, शेर अली, शहजान हाथ में लाठी - डंडे और लोहे की राॅड लेकर आए। उन्होंने खुशनूद को पीटना शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए वह घर के भीतर भागा लेकिन आरोेपियों ने घर में घुसकर उसे पीटा। उसे बचाने आए उसके भतीजे की भी उन्होंने पिटाई की। पिटाई में खुशनूद के जबड़े में गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी धमकी देकर चले गए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें