फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: औषधि वितरण कक्ष की जर्जर छत बनी खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के औषधि वितरण कक्ष की जर्जर छत कर्मचारियों के लिए खतरा बनी हुई है। छत से प्लास्टर झड़ने के कारण कभी भी हादसा हो सकता है। इसके बावजूद अब तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया है जिससे अस्पताल के औषधि कक्ष कर्मचारियों में चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन

औषधि वितरण कक्ष में पूर्व में छत का प्लास्तर गिर चुका है हालांकि कोई कर्मचारी उस समय जहां प्लास्तर गिरा था वहां मौजूद नहीं था। कर्मचारियों का कहना है कि कई स्थानों से छत का प्लास्टर उखड़ चुका है और समय-समय पर उसके टुकड़े नीचे गिरते रहते हैं। इससे ड्यूटी के दौरान हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। बरसात के मौसम में भवन की स्थिति और अधिक खराब हो गई है। नमी के कारण छत की परतें कमजोर पड़ रही हैं जिससे प्लास्टर झड़ रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को इस समस्या को बताया गया लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। छत का प्लास्तर गिरने से सरिये तक दिखाई देने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें