फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप ने लगाया फंसाने का आरोप

Fri, 14 Apr 2017 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप (विश्व हिंदू परिषद) ने मुंडेट मामले में कार्यकर्ताओं को फंसाने का आरोप लगाया है। परिषद के नेताओं का कहना है कि उनके निर्दोष कार्यकर्ताओं का नाम तहरीर से बाहर निकाला जाए और दोषियों को सख्त सजा दी जाए।  
विज्ञापन


यहां एक होटल में हुई पत्रकार वार्ता में विहिप के जिला मंत्री शिवप्रसाद त्यागी ने कहा कि मुंडेट में विधर्मियों की ओर से बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का बैनर जला दिया गया है, जो हिंदू समाज का अपमान है। कहा कि विहिप सामाजिक समरसता मंच के बैनर तले बाबा साहेब के आदर्श पर चलकर सभी समाज के लोगों को जोड़ने का काम कर रहा है। हाल ही में 12 अप्रैल को भी बाबा साहेब की जयंती पर सामाजिक समरसता मंच की ओर से बड़ा कार्यक्रम किया गया था। जिसमें दलित समाज समेत सभी वर्ग के लोगों ने पहुंचकर भागीदारी दी थी। इसके अलावा परिषद की ओर से दलित बस्तियों में भी सेवा के प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। जिनसे दलितों का सामाजिक एवं आर्थिक, शिक्षा का विकास किया जा रहा है।

अब मुंडेट गांव में हुए प्रकरण में विहिप के कई कार्यकर्ताओं का नाम घसीटा जा रहा है, जो विहिप को बदनाम करने की साजिश है। उन्होंने कहा कि प्रकरण में निर्दोषों के नाम बाहर निकाला जाए और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। इस मौके पर विकास शर्मा, राहुल, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें