फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: शराब की पीकर दौड़ा रहे थे वाहन, पुलिस ने ली खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चार वाहन चालकों को गिरफ्तार कर उनका एमवी एक्ट में चालान कर दिया है। उनके वाहनों को भी सीज कर दिया है। साथ ही उनके लाइसेंस के निरस्तीकरण की भी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि शनिवार रात वाहन चेकिंग दौरान चार वाहन चालक रवि निवासी गांव टीक्कमपुर, अब्दुल्ला निवासी सुल्तानपुर आदमपुर, सोनू निवासी नसीरपुर कला और लोकेश निवासी शिवगढ़ को शराब पीकर वाहन चलाने पर गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए चारों लोगों के विरुद्ध एमवी एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई है। साथ ही चारों वाहन चालकों के वाहनों को भी सीज कर दिया गया है। साथ ही उनके लाइसेंस के निरस्तीकरण की भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें