संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। बीएसएम पीजी कॉलेज में मंगलवार को मतदाता जागरुकता को लेकर विद्यार्थी लोकतंत्र के प्रहरी जागरूक मतदाता विषय पर एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मतदान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया।
बीएसएम पीजी कॉलेज में मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता डॉ. अर्चना त्यागी ने कहा कि यह हमारा मत ही है, जो हमारे जनमत का प्रतिनिधित्व करता है। अतः हमें विवेकपूर्वक एवं सावधानीपूर्वक अपने मत का प्रयोग करना चाहिए, ताकि लोकतंत्र जीवित तंत्र बना रहे। स्वीप की नोडल अधिकारी एवं कैंपस एम्बेसेडर डाॅ. सुनीता कुमारी ने कहा कि सभी लोगों से स्वयं भी मतदान करने तथा अन्य सभी मतदाताओं को मतदान केंद्र तक लाने के लिये प्रेरित करना चाहिए। इस मौके पर महाविद्यालय के निदेशक रजनीश शर्मा, डाॅ. एसके महला, डाॅ. रीमा सिन्हा, डाॅ. अलका तोमर, डाॅ. सीमा गुप्ता, डाॅ. सुरजीत सिंह, डाॅ. शिखा जैन, डाॅ. संदीप पोसवाल, डाॅ. दीपक डोभाल आदि मौजूद रहे।