फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: संदिग्ध हालात में मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने के समय काम पर गया था दंपती, मंगलवार सुबह की घटना
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर, जेएम से की मुआवजा दिलाए जाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। एक मकान में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आग लगने से हजारों की नकदी और सामान जल गया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित न्यू आदर्शनगर कॉलोनी निवासी अंजली गिरी कॉलोनी में ही ठेली पर सब्जी बेचने का काम करती हैं। जबकि उसके पति ई-रिक्शा चलाते हैं। महिला ने पुलिस और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से शिकायत कर बताया कि मंगलवार की सुबह वह सब्जी बेचने के लिए घर से निकली थी। जबकि पति ई-रिक्शा लेकर चले गए थे। इस बीच उनके मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने आग लगने की शिकायत उन्हें दी। वह घर पहुंची तो घर में रखी दस हजार की नकदी, बेड, फर्नीचर, गद्दे एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया था। बताया कि आग से लाखों का नुकसान हुआ है। पीड़िता ने पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। जबकि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट से मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें