फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडाखेड़ा खुर्द में संत रविदास की प्रतिमा क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। मुंडाखेड़ा खुर्द गांव में कुछ शरारती तत्वों ने संत रविदास की मूर्ति खंडित कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही नई प्रतिमा लगाने और दोषियों को कड़ी सजा नहीं देने पर आंदोलन की चेतावनी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान और अन्य संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में हंगामा कर रहे ग्रामीणों को किसी तरह शांत कराया। साथ ही मंदिर में दूसरी मूर्ति लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

मुंडाखेड़ा खुर्द में ग्रामीण संत रविदास के मंदिर का निर्माण करा रहे हैं। मंदिर में मूर्ति स्थापित की जा चुकी है। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह ग्रामीण रोशनलाल मंदिर में सफाई करने गए तो संत रविदास की मूर्ति खंडित थी। उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। थोड़ी ही देर में बड़ी तादाद में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। देखते ही देखते गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एसएसआई अभिनव शर्मा, दारोगा नवीन चौहान, प्रकाश चंद और एकता ममगाईं पुलिस टीम के साथ गांव पहुंच गए। उन्होंने ग्राम प्रधान सुभाष चंद, सहदेव चौधरी और आदेश समेत अन्य ग्रामीणों साथ मिलकर हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही आश्वासन दिया कि मंदिर में दूसरी मूर्ति लगवा दी जाएगी। नई मूर्ति खरीदने के लिए मंदिर प्रबंधन समिति को आर्थिक सहायता का भी भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। एसएसआई अभिनव शर्मा ने बताया कि मूर्ति खंडित करने वालों की तलाश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर ग्राम प्रधान सुभाष चंद्र ने बताया कि ग्रामीण नई मूर्ति खरीदने गए हैं।
--
दुकान का शटर तोड़ने की भी कोशिश
ग्रामीणों का कहना है कि मूर्ति खंडित करने वालों ने मंदिर के पास ही स्थित खानपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी हर्ष चौधरी की स्पेयर पार्ट की दुकान का शटर तोड़ने की भी नाकाम कोशिश। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

--
हरिद्वार में भी क्षतिग्रस्त की गई थी मूर्ति
करीब तीन महीने पहले हरिद्वार में भी नमामि गंगे घाट पर कुछ असामाजिक तत्वों ने संत रविदास की मूर्ति खंडित कर दी थी। इस मामले को लेकर काफी विवाद हुआ था। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर आंदोलन का भी प्रयास किया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर जाने से रोक दिया था। बसपा नेता मेघना उर्फ बालेश ने मौके पर पहुंचकर विरोध जताया था। उनके खिलाफ श्यामपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। यह विवाद अब भी जारी और नई मूर्ति भी नहीं लग पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें