फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह: अवैतनिक अवकाश पर गई शिक्षिक का 25 माह का वेतन किया जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। शिक्षा विभाग के कारनामे भी अजीबोगरीब हैं। कभी कोई शिक्षक प्रवासियों से वसूली करता पकड़ा जाता है तो कभी अवैतनिक अवकाश पर गए शिक्षक को वेतन जारी कर दिया जाता है। ताजा मामले नारसन ब्लॉक की एक शिक्षिका से जुड़ा है, जिसे अवैतनिक अवकाश के दौरान नियमों के विपरीत 25 महीने का वेतन जारी कर दिया है। शिकायत के बाद जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) ने उप शिक्षाधिकारी नारसन से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों नारसन ब्लॉक की एक शिक्षिका 1060 दिन के अवैतनिक अवकाश पर गई थी। नियमानुसार, यदि कोई शिक्षक अवैतनिक अवकाश पर जाता है तो उसके वेतन नहीं दिया जाता है जबकि मेडिकल पर गए शिक्षक को वेतन जारी किया जाता है। एक व्यक्ति ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत करते हुए बताया कि नारसन ब्लॉक के शिक्षा अधिकारियों ने शिक्षक को 25 महीने का वेतन जारी कर दिया गया है, जो नियमानुसार गलत है। शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। इसके बाद जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने उप शिक्षाधिकारी नारसन बृजपाल सिंह से जवाब तलब किया है। उनकी ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि नियमों के विपरीत वेतन जारी कर राजकोष की हानि पहुंचाई गई है। इसका कारण बताया जाए।
--
नारसन से शिक्षिका का 25 महीने का वेतन निकालने की शिकायत मिली है। इसके बाद मामले में उप शिक्षाधिकारी से जवाब मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ब्रह्मपाल सिंह सैनी, जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें