फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लापता युवती की वापसी की मांग को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भगवानपुर। भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के लापता होने के मामले में परिवार व उनके परिचितों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। इस मामले में पुलिस एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। युवती को लेकर कहा जा रहा है कि वह गंगनहर में डूबकर लापता हो गई है।
विज्ञापन

भगवानपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती एक सप्ताह पहले लापता हो गई थी। परिवार के लोगों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी थी। जिसमें बताया गया था कि युवती को ग्राम कमालपुर दौलतपुर जिला हरिद्वार निवासी एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। युवक ने पुलिस को बताया था की युवती ने गंगनहर में छलांग लगा दी थी। वह गंगनहर में डूब गई है। पुलिस ने युवती की तलाश भी कराई। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। युवती के बराबर न होने से रविवार को परिवार के लोग और ग्रामीण भगवानपुर थाने पहुंचे। जहां उन्होंने जमकर हंगामा किया। साथ ही युवती की वापसी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें