फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार एक युवक रुड़की से अपने घर वापस आ रहा था। जैसे ही वह रुड़की-मंगलौर के बीच एक होटल के सामने पहुंचा तो इसी दौरान सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन




सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान 30 वर्षीय मंजुल त्यागी के रूप में की है। मंजुल त्यागी मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ही मुंडेट गांव का निवासी था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। कोतवाल अमरजीत सिंह का कहना है कि फरार वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी के वाहन का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें