अवैध खनन के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण
पट्टे की आड़ में अवैध खनन का आरोप, हंगामा पट्टे की आड़ में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने लक्सर तहसील में जमकर हंगामा काटा। साथ ही एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर हलका लेखपाल पर खनन में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को बालावाली, कलसिया, मंसूरपुर, गिद्धावाली, डुमनपुरी आदि गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने लक्सर तहसील में अवैध खनन के खिलाफ जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों का कहना था कि कुछ खनन माफिया ग्राम पंचायत की भूमि पर अवैध खनन कर रहे हैं। जबकि इन खनन माफियाओं का पट्टा गांव के ही दूसरी ओर है। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि संबंधित स्थान पर खनन करने से गंगा का रुख उनके गांवों की ओर हो जाएगा। जिससे यहां बरसात में बाढ़ का खतरा बढ़ जाएगा। ग्रामीणों ने हल्का लेखपाल पर भी अवैध खनन कराने का आरोप लगाया है। इस दौरान प्रधान रविपाल सैनी, तेजपाल, रणतेज, ओमवीर, ओमवीर, राजेंद्र, मानसिंह आदि मौजूद रहे।
----------------