फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं शुरू हो पाई 24 घंटे की पैथेलॉजी

Tue, 10 May 2016 12:14 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। सिविल अस्पताल में 24 घंटे की पैथोलॉजी शुरू नहीं हो पाई है। लैब को शुरू करने के लिए 50 लाख रुपये के लगभग की मशीनें लगाई जा चुकी है। यही नहीं छह लैब टेक्नीशियन भी तैनात किए जा चुके है। लेकिन अभी तक योजना परवान नहंी चढ़ पाई है।
विज्ञापन


शासन की ओर से सिविल अस्पताल रुड़की में पैथोलॉजी टेस्ट और एक्स-रे की सुविधा 24 घंटे किए जाने के आदेश जारी किए गए थे। एक्स-रे को चौबीस घंटे किए जाने को लेकर तो अस्पताल की ओर से कोई प्रयास नहीं किए गए। लेकिन अस्पताल ने लैब के लिए सुविधाएं जुटा ली हैं। इसके लिए अस्पताल ने दो नई मशीनें खरीदी। साथ ही लैब के लिए छह कर्मचारियों की नियुक्ति भी कर दी।  जिसमें तीन लैब टेक्नीशियन और तीन सहायक लैब टेक्नीशियन शामिल हैं।

नये स्टाफ ने काम शुरू कर दिया है। इसके अलावा मशीनों के जरिये जांच भी शुरू कर दी गई। लेकिन अभी तक जांच का समय अस्पताल के समय के अनुसार ही चल रहा है। अस्पताल में लैब 24 घंटे की नहीं हो पाई है। जबकि उसको लेकर सारी सुविधाएं और संसाधन अस्पताल के पास है।
विज्ञापन


इनका कहना है
अस्पताल में 24 घंटे लैब में जांच किए जाने की सभी सुविधाएं मौजूद हैं। लेकिन शासन की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई शासनादेश नहंी आया है। जिसके कारण लैब में 24 घंटे की जांच शुरू नहीं की गई है। शासन से आदेश मिलते ही लैब 24 घंटे की कर दी जाएगी।
विज्ञापन

डा. संजय कंसल, सीएमएस, सिविल अस्पताल रुड़की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें