फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा का हत्यारोपी भतीजा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चाचा के हत्यारोपी भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर हत्यारोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेठपुर गांव में मंगलवार को राजकुमार के बेटे सन्नी का अपनी दादी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान सन्नी का चाचा जय सिंह वहां आ गया। उसने भतीजे को अपनी मां (दादी) के साथ लड़ता देख विरोध किया। इस बात से गुस्साया सन्नी घर में रखा चाकू लेकर बाहर आ गया। आरोप है कि उसने अपने चाचा जय सिंह की पीठ पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए थे। हमले के बाद जयसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद भतीजा मौके से गायब हो गया था। घटना के बाद पुलिस भी गांव में पहुंची थी। इस मामले में देर शाम मृतक जयसिंह की पत्नी सोनी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी थी। कोतवाल वीरेंद्र नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सन्नी पुत्र राजकुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें