फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी दिवस पर किया पौधारोपण

विज्ञापन
माधोपुर गांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पौधा रोपण करती एएनएम व आशाएं। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
यूथ फर्ज वेलफेयर फाउंडेशन के पदाधिकारियों, माधोपुर उपकेंद्र की एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर पृथ्वी दिवस मनाया। साथ ही सभी ने पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया। बुधवार को माधोपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पृथ्वी दिवस मनाया गया। माधोपुर उपकेंद्र की एएनएम डॉ. मोनिका कर्णवाल ने कहा कि आज पृथ्वी चैन की सांस ले रही है। कोरोना ने लोगों को शारीरिक दूरी का पालन सिखा दिया है। लॉकडाउन के कारण प्रदूषण खत्म हो गया है। यह पृथ्वी के लिए बहुत लाभकारी है। कहा कि पृथ्वी को बचाने के लिए जागरूकता जरूरी है। हमें पृथ्वी को बचाने के लिए पौधरोपण करना चाहिए। इसके बाद एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। इस मौके पर आशा, सुनीता, शशि, संतोष, सुनीता, ललिता, सुधा और आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें