फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी ,एक मशीन सील

Thu, 02 Feb 2017 09:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर और आसपास के क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी की। इस दौरान रामनगर के समीप स्थित एक अल्ट्रा सांउड सेंटर को सील कर दिया गया, जबकि एक अन्य सेंटर को चेतावनी दी गई है। अपर स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार पीएनडीटी एक्ट के तहत अल्ट्रासाउंड केंद्रों के खिलाफ जांच आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए पीएनडीटी एक्ट बनाया गया है, ताकि अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्ती से शिकंजा कसा जा सके और लिंग परीक्षण पर रोक लग सके। यही कारण है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अल्ट्रासाउंट केंद्रों पर पैनी नजर रखी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद बृहस्पतिवार को अपर स्वास्थ्य अधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान रामनगर चौक के समीप स्थित मदर एंड चाइल्ड सेंटर पर अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार उक्त सेंटर का रजिस्ट्रेशन नवंबर में ही खत्म हो गया था। इसके बाद इसे रिन्यू नहीं कराया गया, लेकिन इसका संचालन किया जा रहा था। ऐसे में इसे सीज कर दिया गया है। इसके बाद गणेशपुर पुल के पास एक अल्ट्रासाउंट केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची, जहां मानकों की अनदेखी पर केंद्र संचालक को चेतावनी दी गई।

रुड़की के अलावा बहादराबाद हाईटेक पैथोलाजी की भी जांच पड़ताल की गई, जहां आंशिक गड़बड़ी पाई जाने पर सेंटर संचालकों को चेतावनी दी गई। अचानक अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर की गई छापेमार कार्रवाई अन्य केंद्र संचालकों में भी हड़कंप मचा रहा। अपर स्वास्थ्य अधिकारी विनोद कुमार के अनुसार पीएनडीटी एक्ट के तहत अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी और जांच पड़ताल आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें