फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव पहुंचे उकिमो के पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड किसान मोर्चा की ओर से 15 अक्तूबर को रुड़की में प्रस्तावित किसान महापंचायत को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों ने नारसन क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर किसानों से संपर्क किया। इस दौरान ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में महापंचायत में पहुंचने की अपील की गई।
विज्ञापन


मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर आवाज उठाना जरूरी है। जनसंपर्क अभियान के तहत मोर्चा पदाधिकारियों ने मंडावली, दहिया, लिब्बरहेड़ी, मोहम्मदपुर जट, उदलहेडी, कुमराड़ा, गदरजुड़ा, जीतपुर, टिकौला, शेरपुर, नगला और चिन्ना समेत कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान किसानों से बातचीत कर महापंचायत में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई। जनसंपर्क करने वालों में चौधरी राजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, अक्षय चौधरी, ओमवीर सिंह और राजकुमार चौधरी समेत अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
छह सूत्री मांगों के लिए चल रहा अनिश्चितकालीन धरना

उत्तराखंड किसान मोर्चा की ओर से 19 अगस्त से रुड़की तहसील में विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया जा रहा है। मोर्चा स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध कर रहा है। इसके अलावा इकबालपुर शुगर मिल से बकाया गन्ना भुगतान कराने, ऊर्जा निगम की छापेमारी समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। मांगें पूरी नहीं होने पर मोर्चा ने 15 अक्तूबर को किसान महापंचायत आयोजित करने का एलान किया है।
विज्ञापन

मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी गुलशन रोड़ ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर अब सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। जब तक संगठन की मांगें पूरी नहीं होती तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि महापंचायत के माध्यम से किसानों की एकजुटता और उनकी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने हरिद्वार जिले के किसानों के साथ-साथ अन्य किसान संगठनों से भी महापंचायत में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें