शव प्लांट पर रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन
प्लांट की छत गिरने की जानकारी मिलते ही प्लांट मालिक मौके से फरार हो गए। वहीं जिन महिलाओं की मौत हो गई थी, उनके परिजन झबरेड़ा से मृतकों के शव दोबारा प्लांट पर लेकर पहुंच गए। उन्होंने शव प्लांट के पास रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि प्लांट मालिक घायलों का इलाज कराने के बजाय मौके से फरार हो गया। उन्होंने मृतकों और घायलों के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। मौके पर पहुंचे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव शाह, तहसील दार और झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती देर रात तक परिजनों को समझाते रहे। थाना अध्यक्ष धर्मेद्र राठी ने बताया कि प्लांट मालिक से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।