एनआईटी उत्तराखंड के निदेशक प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने बहु-विषयक दृष्टिकोण को अपनाने, छात्रों के बीच नवाचार और अनुसंधान की संस्कृति को बढ़ावा देने में संस्थान की पहल पर चर्चा की। उन्होंने एनईपी के मूल सिद्धांतों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने शिक्षा, उद्योग और सरकार सहित विभिन्न क्षेत्रों से हाथ मिलाने और संसाधनों को एकत्रित करने के महत्व पर जोर दिया।
इस मौके पर उत्तराखंड में कौशल विकास और उद्यमिता के क्षेत्रीय निदेशक रवि चिलुकोटी ने प्रतिस्पर्धी परिदृश्य में छात्रों को रोजगार के लिए आवश्यक व्यावहारिक कौशल से लैस करने के महत्व पर बल दिया। इस मौके पर आईआईटी रुड़की के उप निदेशक प्रो. यूपी सिंह, डीन, विभागाध्यक्ष और फैकल्टी उपस्थित रहे।
दीक्षांत सामारोह में 1916 छात्र-छात्राओं को मिलेगी उपाधि
प्रेसवार्ता में जानकारी दी गई कि आईआईटी का दीक्षांत समारोह 28 जुलाई को होगा। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष बीवीआर मोहन रेड्डी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले समारोह में बॉश ग्लोबल सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के सीईओ, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक दत्तात्रि सलागामे मुख्य अतिथि होंगे। इसमें स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के कुल 1916 छात्रों को डिग्रियां दी जाएंगी। डीन एकेडमिक प्रो. अपूर्व कुमार शर्मा ने बताया कि समारोह में 1076 स्नातक छात्रों को उपाधि दी जाएगी। मास्टर डिग्री में 686 छात्रों और पीएचडी 154 छात्रों को उपाधि प्रदान की जाएगी। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न 155 अवार्ड प्रदान किए जाएंगे।