फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मांतरण की बात पर भिड़े दो पक्ष

Fri, 21 Apr 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कस्बे में हिंदू संगठन के लोगों ने एक समुदाय विशेष के कुछ लोगों पर धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के कुछ लोगों के बीच हुई मारपीट में एक महिला घायल हो गई, जबकि दूसरी महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। बेहोश महिला को मेडिकल करवाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया तो वहां समुदाय से संबंधित डाक्टर से मेडिकल करवाने का संगठन के लोगों ने विरोध कर दिया। प्रशासन व पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत किया। देर शाम एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने कोतवाली लक्सर पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुए दूसरे समुदाय के लोगों के बयान दर्ज किए। मामले में व्यापारी नेता अजय वर्मा की ओर से दूसरे समुदाय के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर तहरीर दी है।

शुक्रवार को एक समुदाय विशेष के कुछ लोग लक्सर के ओवरब्रिज के समीप एक मकान में प्रार्थना आदि कर रहे थे। तभी कुछ हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए। उनका आरोप था कि प्रार्थना सभा में कुछ हिंदू लोगों को बुलाकर धर्मांतरण कराया जा रहा है, जबकि दूसरे समुदाय के लोगों का कहना था कि यहां धर्मांतरण नहीं प्रार्थना की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान दोनों समुदाय के लोगों में पहले नोकझोंक और फिर मारपीट हो गई। सूचना पर उपजिलाधिकारी लक्सर कौस्तुभ मिश्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने हिंदू संगठन के लोगों को जांच पड़ताल का आश्वासन देकर बाहर कर दिया। उसके बाद दूसरे समुदाय के लोगों ने यह कहते हुए हंगामा कर दिया कि हिंदू संगठन के लोगों ने उनके साथ मारपीट की है। इस दौरान एक युवक ने छत से कूदने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस-प्रशासन के लोगों ने उसे पकड़ लिया और जांच का हवाला देते हुए मामले को शांत कराया। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। इससे उसके सिर में चोट आई है। प्रशासन के लोगों ने मौके पर 108 को बुलाकर घायल महिला को सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन


एसडीएम ने दिखाई शालीनता....
एसडीएम जैसे ही मौके पर पहुंचे तो समुदाय की एक महिला ने उनके साथ अभद्रता कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान महिला ने एसडीएम पर हाथ तक उठा दिया, लेकिन जब महिला को पता चला कि वह एसडीएम हैं तो उसने माफी मांग ली। उपजिलाधिकारी ने भी महिला को शालीनता से माफ कर दिया।
विज्ञापन



समुदाय से जुड़े चिकित्सक से मेडिकल का विरोध
प्रशासन ने जैसे ही महिला को लक्सर सीएचसी पहुंचाया तो हिंदू संगठन के लोग भी वहां पहुंच गए। वहां उन्होंने यह कहते हुए मेडिकल करवाने का विरोध कर दिया कि महिला का मेडिकल एक समुदाय के चिकित्सक द्वारा कराया जा रहा है, लेकिन वह जांच को प्रभावित कर सकता है। इस पर सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डा. अनिल वर्मा ने खुद मेडिकल करने का आश्वासन दिया। तब जाकर हिंदू संगठन के लोग शांत हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें