फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति में दो पक्षों में चले लात धूसे

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर। भगवानपुर में एक औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी में दो कर्मचारियों में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। इसके बाद मंडी समिति में समझौते के लिए पहुंचे दोनों पक्षों के लोगों में भी मारपीट हुई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

बिजनौर निवासी अमित शर्मा व पश्चिम बंगाल निवासी पिंटू शर्मा भगवानपुर की एक फैक्ट्री में काम करते हैं। बृहस्पतिवार को दोनों के बीच फैक्ट्री में किसी बात को लेकर गाली-गलौच हो गई। इसके बाद दोनों में मारपीट हो गई। इस दौरान अन्य कर्मचारियों ने बीच बचाव कराया। बताया जा रहा है कि भगवानपुर मंडी समिति के चेयरमैन मनोज कपिल एक पक्ष के युवक का परिचत हैं। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों को मंडी बुलाया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक पक्ष ने अपने कुछ परिचितों को मौके पर बुला लिया। वहीं फिर से मंडी में मारपीट हो गई। मंडी समिति में उपस्थिति लोगों ने दोनों पक्षों को शांत किया। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही एक पक्ष के लोग फरार हो गए। सीसीटीवी में मारपीट की घटना कैद हो गई है। पुलिस ने मौके से आरोपियों की पांच बाइकों को बरामद किया है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें