फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दुकानों में लगी भीषण आग 

Fri, 25 Mar 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
बीटी गंज में दुकानों में लगी आग को बुझाते दमकल। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बीटी गंज बाजार स्थित अंडर गारमेंट्स की दो दुकानों में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। आग बुझाने के लिए रुड़की सहित भगवानपुर, बहादराबाद और लक्सर से फायर बिग्रेड की गाड़ियां मंगवानी पड़ी। माना जा रहा है कि शॉट सर्किट से दुकानों में आग लगी है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को होली की वजह से पूरा बाजार बंद था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कुछ लोगों को बीटी गंज बाजार में चौकी के समीप स्थित एक अंडर गारमेंट्स की बंद दुकान से धुआं निकलता नजर आया। आग की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। यहां पहुंचने पर पता चला कि नीचे की दुकान के साथ-साथ ऊपर वाली दुकान में भी आग लगी है।

दोनों दुकानों से धुआं निकल रहा था। इस पर एफएसओ बीएल डबराल ने रुड़की फायर स्टेशन से दो और गाड़ियां मंगवाई। बहादराबाद, भगवानपुर और लक्सर फायर स्टेशन को भी आग लगने की सूचना देते हुए गाड़ियां मंगवाई गई। दोनों दुकानों के जैसे-तैसे शटर खोलकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाने में कामयाबी मिली। सीओ कुलदीप सिंह असवाल भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर आग बुझाने में जुटे। आग श्रमसाद पुत्र यामीन निवासी पश्चिमी अंबर तालाब और उसके भाई खुर्शीद की दुकान में लगी थी। एफएसओ बीएल डबराल ने बताया कि दोपहर 12.33 पर उनकी गाड़ियां रवाना हुई थी। दोपहर के बाद सवा तीन बजे आग बुझाने के बाद लौटी। नुकसान का आकलन अभी नहीं लग पाया है। 
विज्ञापन


बाजार खुला होता तो नहीं पहुंचती फायर बिग्रेड
बृहस्पतिवार को यदि होली पर बाजार बंद न हो तो फायर बिग्रेड का मौके पर पहुंचना आसान नहीं होता। क्योंकि पालिका पुल से मेन बाजार को होते हुए बीटी गंज बाजार पहुंचने के लिए सामान्य दिनों में दुपहिया वाहनों को भी मुश्किल होती है। मेन बाजार और बीटी गंज बाजार में अतिक्रमण है। इससे बाजार का मार्ग संकरा हो गया है। यदि बाजार खुला होता तो फायर बिग्रेड को मौके पर पहुंचने में मुश्किल होती है। जिसके कारण आग अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें