फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो झपटमारों को ग्रामीणों ने घेराबंदी करके दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने राहगीरों से झपटमारी करने वाले दो बदमाशों को मंगलवार को घेराबंदी करके पकड़ लिया। दोनों कलियर थाना क्षेत्र से एक स्कूटी सवार व्यक्ति की पत्नी से बैग छीनकर भाग रहे थे। पुलिस ने आरोपी तासीपुर थाना नागल निवासी मनव्वर और भोपाली देवबंद जिला सहारनपुर निवासी सूफियान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




भगवानपुर थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी तेजपाल ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह अपनी पत्नी को स्कूटी पर बैठाकर भगवानपुर से अपने घर इब्राहिमपुर आ रहा था। जैसे ही वह कलियर थाना क्षेत्र के नागल गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने उसकी पत्नी पर झपट्टा मारकर बैग छीन लिया।



उसके बाद मोबाइल फोन भी छीनने लगे तो वह नीचे गिर गया। वो स्कूटी से शोर मचाते हुए दोनों बदमाशों का पीछा करते हुए इब्राहिमपुर गांव के पास पहुंचे तो लोगों ने घेराबंदी कर एक मोटरसाइकिल सवार बदमाश को पकड़ लिया। एक बदमाश खेतों में भाग निकला। गांव वालों ने उसका भी पीछा करके पकड़ लिया। दोनों बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


दोनों बदमाशों ने बैग को कहीं छुपा दिया है। उसकी पत्नी के बैग में आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र और नकदी है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों मनव्वर और सूफियान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उनके आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें