फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: प्रतिबंधित मांस के साथ देवरानी-जेठानी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। तीन व्यक्ति मौके से भाग निकले। दोनों महिलाओं सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार महिलाओं का चालान कर दिया है।
विज्ञापन




लक्सर कोतवाली क्षेत्र के लादपुर गांव में प्रतिबंधित पशु के कटान की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना पर उपनिरीक्षक हरीश गैरोला ने कांस्टेबल ऋतु शर्मा, अक्षय तोमर और संदीप रावत के साथ गांव में एक मकान पर छापा मारा। पुलिस को आता देख वहां मौजूद तीन लोग भाग निकले। पुलिस ने दो महिलाओं को रोक लिया।

उनके पास से 10 किलो से अधिक प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। पूछताछ में महिलाओं ने अपने नाम ताहमीना व मोमीना और फरार हुए व्यक्तियों के नाम इमरान, फैजान व शमशेर सभी निवासी ग्राम लादपुर कलां कोतवाली लक्सर बताए। पुलिस के अनुसार, महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वह देवरानी-जेठानी हैं। फरार हुए उनके परिजन संरक्षित पशु का कटान करके मांस घर लेकर आए थे। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि महिलाओं सहित पांचों आरोपियों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार महिलाओं का चालान कर फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें