फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: मामूली कहासुनी में चले लाठी-डंडे, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला इस्लामनगर में रविवार देर रात मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दो लोग घायल हो गए। इनमें एक की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन




रविवार देर रात इस्लामनगर में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज और फिर लाठी-डंडों के साथ मारपीट में बदल गई। मोहल्ले में अचानक हुई इस घटना से अफरातफरी मच गई। मारपीट में आरिफ और नईम घायल हो गए जिसमें आरिफ की हालत नाजुक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलौर पहुंचाया गया।



वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने आरिफ की हालत नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह का कहना है कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें