फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बच्चों के झगड़े में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, महिला समेत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला कटहरा में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। विवाद के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इस हिंसक झड़प में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मंगलौर सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन




कस्बे में दोपहर के समय बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि बच्चों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। अचानक हुई इस मारपीट से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। इस घटना में एक महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है।



अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि घायलों की स्थिति चिंताजनक है। इसके कारण दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। कोतवाल भगवान सिंह मेहर ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें