क्षेत्र में एक ग्रामीण ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वहीं दूसरी ओर एक सिक्योरिटी गार्ड की अधिक शराब पीने से मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गंगोह क्षेत्र का मूल निवासी ओमपाल (55) इकबालपुर क्षेत्र में ट्रैक्टर चलाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। इकबालपुर के एक मकान में परिवार के साथ रहता था। मंगलवार को किसी बात को लेकर वह परिजनों से नाराज हो गया और बीती रात ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की ली।
घटना की सूचना मिलने पर इकबालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज नितिन बिष्ट मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना देकर पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी भेजा। वहीं दूसरी ओर कुंजा बहादुरपुर गांव निवासी सिक्योरिटी गार्ड मुनेश (42) दोपहर इकबालपुर में एक खेत में बेसुध मिला। उसको देखकर आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को मिली। आशंका जताई जा रही है कि मौत नशे के कारण हुई है।