फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 124 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


सुल्तानपुर चौकी प्रभारी बिरेंद्र सिंह नेगी कांस्टेबल सतपाल राणा और बीरेंद्र सिंह के साथ मंगलवार रात को क्षेत्र में गश्त पर निकले थे। इस दौरान जब वह शिवगढ़ मार्ग पर पहुंचे तो लक्सर की ओर से आने वाले मार्ग पर उन्हें एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस को देख व्यक्ति ने सकपका कर छिपने का प्रयास किया।



संदेह होने पर पुलिस ने पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 124 कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस ने औषधि निरीक्षक से तस्दीक की तो बरामद कैप्सूल प्रतिबंधित होने की जानकारी मिली। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सावेद निवासी ग्राम मोहम्मदपुर कुन्हारी बताया। बरामद कैप्सूल उसने लक्सर से लेकर आने की जानकारी दी। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को चालान कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें