फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नाबालिग दोस्तों ने दसवीं की छात्रा से किया गैंगरेप

विज्ञापन
विज्ञापन
10वीं की छात्रा को ईद पर बहला-फुसलाकर ले जाकर शीतल पेय में नशीला पदार्थ पिलाकर दो दोस्तों द्वारा गैंगरेप करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के परिजनों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने दोनों नाबालिगों के खिलाफ गैंगरेप और पोक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 10वीं की छात्रा ने पुलिस को बताया कि तीन मई को ईद पर वह घर थी। इस बीच उसकी कक्षा में पढ़ने वाली सहेली घर आई थी। उसके साथ दो लड़के भी आए थे। इस बीच सहेली ने ईद पर हरिद्वार घूमने जाने की बात कही। उसके कहने पर वह हरिद्वार जाने के लिए तैयार हो गई। एक बाइक पर उसकी सहेली और एक बाइक पर वह बैठ गई। दोनों हरिद्वार के लिए निकल गए। हरिद्वार के पास उन्होंने बाइक रोक दी और शीतल पेय खरीदा। शीतल पेय पीने के बाद उसे नींद आने लगी। इस पर उसने अपनी सहेली से आराम करने की बात कही। इसके बाद वह उसे हरिद्वार के एक होटल में ले गए। आरोप है कि सहेली के दोनों दोस्तों ने गैंगरेप किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों नाबालिगों के खिलाफ गैंगरेप, पोक्सो समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही छात्रा का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें