फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में सीआईएसएफ जवान समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में एक सीआईएसएफ जवान और सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दी। वहीं, मृतक जवान के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सोनू कुमार (35) निवासी गांव रानी का बसेड़ा जिला मुजफ्फरनगर, बहादराबाद में सब्जी बेचते थे। मंगलवार देर शाम वह गांव से राशन लेकर बहादराबाद की ओर जा रहे थे। जैसे ही नारसन में शांतिकुंज के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दूसरी ओर, सीआईएसएफ के जवान वीरेंद्र सिंह (35) निवासी अम्हेरा, मेरठ मंगलवार देर शाम करीब सात बजे बाइक से बीएचईएल हरिद्वार में ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह लिब्बरहेड़ी के समीप पहुंचे को अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि मृतक के भाई परविंदर सिंह की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पहली घटना में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें