फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो नशा तस्कर गिरफ्तार, स्मैक व बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली मंगलौर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 19.93 ग्राम स्मैक और एक बाइक बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बाइक को सीज कर दिया है।
विज्ञापन


मंगलवार के कस्बा चौकी प्रभारी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मंगलौर से गंगनहर पटरी होते हुए सैदपुरा गांव की ओर गश्त पर थे। गांव के रास्ते के पास एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया लेकिन वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा करके उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 9.80 ग्राम स्मैक बरामद हुई। युवक बाइक के कागजात भी नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने अपना नाम शिवम निवासी नजरपुरा, कोतवाली मंगलौर बताया। उसने बताया कि वह स्मैक खालसा निवासी सुमित से खरीदकर लाया।

वहीं दूसरी ओर लंढौरा चौकी प्रभारी अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मंगलवार देर शाम शिकारपुर की ओर गश्त पर थे। सरकारी ट्यूबवेल के पास एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से 10.13 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम तालिब निवासी भनेड़ा बताया और बताया कि वह स्मैक गांव के ही वसीम से खरीदकर लाया था, जिसे बेचकर वह अपना खर्च चलाता है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों नशा तस्करों शिवम और तालिब को कुल 19.93 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें