फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: तीन महीने से सरकारी स्टीयरिंग नहीं थामने पर दो चालक नौकरी से बाहर

Mon, 23 Feb 2026 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
-कारण बताओ नोटिस जारी नहीं होने के बाद भी काम पर नहीं लौटे थे चालक
विज्ञापन

- नौकरी में लापरवाही से डिपो अनुशासन की उड़ रही थी धज्जियां, सकते में कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। डिपो प्रशासन ने तीन महीने से लगातार ड्यूटी पर उपस्थित न होने वाले दो चालकों को सेवा से बाहर कर दिया है। सहायक महाप्रबंधक का कहना है कि संबंधित चालक बिना पूर्व सूचना या अनुमति के अनुपस्थित रहे जिससे संचालन व्यवस्था प्रभावित हुई और डिपो अनुशासन पर सवाल खड़े हुए।
डिपो प्रभारी अमिता सैनी ने बताया कि दोनों चालकों को मौखिक रूप से कई बार ड्यूटी जॉइन करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन वे निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं हुए। सरकारी सेवा में नियमितता और जवाबदेही अनिवार्य है, लंबे समय तक अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। अधिकारी ने कहा कि सेवा नियमों के तहत अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई का प्रावधान है और उसी के अनुरूप निर्णय लिया गया। डिपो प्रभारी का कहना है कि अनुशासन बनाए रखने और सेवाओं को सुचारु रखने के लिए सख्त कदम उठाना जरूरी था। विशेष श्रेणी के चालक संदीप और सतवीर को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और चालक पर छाए संकट के बादल


डिपो में हुई निलंबन की कार्रवाई के बाद से कर्मचारी सकते में है। सोमवार को कर्मचारी अपनी ड्यूटी शिफ्ट के मुताबिक पूरा काम करते नजर आए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक और चालक की नौकरी पर सकंट के बादल मंडरा रहे हैं। जल्द की कारण बताओ नोटिस का जबाव नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई तय मानी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें