फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: साइबर ठगी के दो मामले, दो युवकों से 2.65 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कलियर क्षेत्र में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं। आरोप है कि साइबर ठगों ने फर्जी पहचान और दस्तावेजों का इस्तेमाल कर दो युवकों को अपने झांसे में लेकर कुल 2.65 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने ई-जीरो प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पहले मामले में क्षेत्र की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र भीम कुमार ने शिकायत में बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने अपनी गलत पहचान बताकर उसे विश्वास में लिया। आरोप है कि व्यक्ति ने फर्जी दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक अभिलेखों को असली बताकर उससे एक लाख 60 हजार रुपये ठग लिए।

ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। वहीं, दूसरे मामले में पिरान कलियर निवासी जाबिद अली ने शिकायत में बताया कि एक व्यक्ति ने किसी दूसरे व्यक्ति की पहचान धारण कर उसे अपने झांसे में लिया और धोखे से एक लाख पांच हजार रुपये ठग लिए। दोनों मामलों में पुलिस ने ई-जीरो प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामलों की नियमानुसार जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें