फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार पार्किंग का विरोध करने पर दो भाइयों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार पार्किंग का विरोध करने पर कार सवारों ने दो भाइयों के साथ मारपीट की। इस बीच एक भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायल को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव रहीमपुर निवासी कामिल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि छह मार्च को घर में रंग रोगन का काम चल रहा था। इस बीच घर के गेट के सामने गांव के ही एक व्यक्ति ने अपनी कार पार्क कर दी। विरोध करने पर कार सवारों ने गाली गलौज कर दी। साथ ही मौके पर परिजनों को बुलाकर मारपीट कर दी। बीच बचाव कराने आए उनके भाई शेर अली के साथ भी बुरी तरह मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि मुदस्सिर, मुबस्सिर, मुजम्मिल, यासीन निवासी रहीमपुर और तीन अज्ञात कार सवारों के खिलाफ उपद्रव, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें