II
पांच नवंबर को मारपीट में घायल हुए युवक की हो गई थी मौत
I
I
I
पुलिस ने युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित शक्ति विहार काॅलोनी निवासी दीपक पांच नवंबर को काॅलोनी में ही खड़ा था। इस बीच कुछ लोग एक युवक की पिटाई कर रहे थे। युवक की पिटाई होती देख दीपक मौके पर पहुंचा और बीच बचाव करने लगा था। इस पर मारपीट करने वालों ने उसकी भी पिटाई कर दी थी। मारपीट से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
I
Iमृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नरेश उसके पुत्र रोहित, रजत, अभिषेक और नरेश के भाई धानी निवासी शक्ति विहार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। तभी से पांचों फरार थे। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि अभिषेक और रजत को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है।I