फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में चले धारदार हथियार व पथराव

विज्ञापन
मंगलौर क्षेत्र के अकबरपुर गांव में दो पक्षों हुए झगड़े में घायल हुए लोग। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
मंगलौर। अकबरपुर ढाढेकी गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर डंडे और धारदार हथियार चले। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव भी किया, जिसमें छह लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

रविवार को अकबरपुर में एक पक्ष रास्ते पर भराव कराव कर रहा था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान पड़ोसी ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में तनातनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई और जमकर धारदार हथियार चले। काफी देर तक दोनों पक्षों में मारपीट हुई। बाद में ग्रामीणों के हस्तक्षेप पर विवाद शांत हुआ। मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से तीन-तीन लोग चोटिल हुए हैं। इसके बाद में दोनों पक्ष के लोग कोतवाली पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों का उपचार कराया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, सूचना मिलते ही गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान का कहना है कि रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें