फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश अफजाल के भाई के गैरजमानती वारंट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। डॉ. हिना खरे और सिपाही सुनीत नेगी की हत्या के आरोपी बदमाश अफजाल उर्फ लारा के भाई के कोर्ट से गैरजमानती वारंट जारी किए गए हैं। वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए सहारनपुर में ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया। पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है। इसके लिए पुलिस ने देवबंद थाना पुलिस से संपर्क साधा है।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली के पास डॉ. हिना खरे के घर वर्ष 2003 को हथियारबंद बदमाश डकैती करने घुसे थे। पुलिस को इसकी भनक लगी तो सिपाही सुनीत नेगी मौके पर पहुंचे थे। बदमाशों की गोली से सिपाही सुनीत नेगी शहीद हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस बीच फरार चल रहे एक बदमाश देवबंद निवासी अफजल उर्फ लारा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ दिनों बाद वह जमानत पर रिहा हो गया था। इस दौरान उसकी कोर्ट में कई बार पेशी हुई, लेकिन वह नहीं पहुंचा। कोर्ट की ओर से उसके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किए गए थे। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को बदमाश अफजल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब कोर्ट की ओर से एक मामले में उसके भाई जुल्फिकार निवासी अंबेहटा चांद, जिला सहारनपुर के गैरजमानती वारंट जारी किए हैं। साथ ही गंगनहर कोतवाली पुलिस को आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि बदमाश अफजल उर्फ लारा के भाई जुल्फिकार के गैरजमानती वारंट हुए हैं। उसकी तलाश को पुलिस की एक टीम को सहारनपुर भेजा गया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें