फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 33 साल बाद ढाई हजार का ईनामी धरा

विज्ञापन
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में 33 साल बाद पकड़ा गया चोरी का आरोपी। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
33 साल बाद पुलिस ने ढाई हजार रुपये के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी चोरी समेत कई मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। आरोपी को कोर्ट में करने के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने जिलेभर में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं। पुलिस भी लगातार वांछितों की गिरफ्तारी में जुटी है। 11 मई 1986 को सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित आईआईआर कॉलोनी निवासी सहायक अभियंता अफजल खां के घर का ताला तोड़ चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर राजू कालिया उर्फ राजकुमार निवासी मकतूलपुरी, रुड़की समेत तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ दिन बाद आरोपी जमानत पर बाहर आ गया था। इस बीच राजू कोर्ट में पेश नहीं हुआ। इस पर कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी के आदेश दिए थे।
एसएसपी ने भी राजू पर ढाई हजार का ईनाम घोषित कर पुलिस को गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी को दबिश दे रही थी। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि राजू भगवानपुर से रुड़की की ओर आ रहा है। पुलिस ने सोलानी पार्क के पास राजू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चेकिंग ली तो उसके पास से 12 बोर का तमंचा और एक कारतूस मिला। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि राजू को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि राजू के खिलाफ नौ केस दर्ज हैं। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह, एसआई विनोद सिंह समेत अरविंद, आशुतोष, सचिन और नीरज शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें