कोतवाली पुलिस ने बिझौली गांव के गन्ने के खेत में छापा मारा। इस दौरान पुलिस को छह लोग संरक्षित पशु का कटान करते मिले। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया जिनका पुलिस ने पीछाकर दो आरोपियों को दबोच लिया। चार साथी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 140 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस, उपकरण, तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
रविवार देर शाम पुलिस टीम गश्त पर थी। जैसे ही पुलिस टीम अब्दुल कलाम चौक पर पहुंची तो मुखबिर ने सूचना दी कि बिझौली गांव में जाकिर के घर के पास उसी के खेत में कुछ लोग पशु कटान कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारा तो लोग भाग निकले। पुलिस ने पीछा करके दो आरोपियों को दबोच लिया। उनके चार साथी भाग निकले।
पुलिस ने मौके से 140 किलो प्रतिबंधित मांस, उपकरण, तीन मोटरसाइकिल व दो बैल बरामद किए। पुलिस ने पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि इरफान, शहजाद उर्फ कल्लू, तसलीम, सोनू निवासीगण मोहल्ला किला मंगलौर, जाकिर व मेहरबान निवासी बिझौली थाना मंगलौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पकड़े गए इरफान व शहजाद उर्फ कल्लू का चालान कर न्यायालय में पेश कर दिया है।