फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: घर के आंगन में कर रहे थे पशु कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने नगर के एक मकान पर छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान एक व्यक्ति को पशु कटान करते पाया गया। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 60 किलोग्राम मांस व कटाई के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने फरार आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।
विज्ञापन




मंगलौर कस्बा चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह डोभाल मय हमराह नगर में गश्त पर थे। जैसे ही वह मोहल्ला सैनीपुरा पहुंचे तो मुखबिर ने सूचना दी कि बीज गोदाम के पास एक मकान में अवैध रूप से पशु कटान किया जा रहा है। सूचना मिलते पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारकर कार्रवाई की।



पुलिस को देखकर कटान कर रहा व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछाकर दबोचने का प्रयास भी किया लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस ने मौके से 60 किलोग्राम मांस व कटाई के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू निवासी निकट बीज गोदाम, मलानपुरा मंगलौर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें