फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: संरक्षित पशु कटान करते दो आरोपी पकड़े, तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ी संघीपुर गांव में संरक्षित पशु कटान की सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी की। छापे के दौरान पुलिस ने पशु कटान करते दो आरोपियों को पकड़ लिया जबकि उनके तीन साथ मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से 120 किलोग्राम से अधिक प्रतिबंधित मांस, कुल्हाड़ी और छुरी बरामद किए। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

27 अगस्त की रात को मुखबिर से गढ़ी संघीपुर गांव में गन्ने के खेत में संरक्षित पशु कटान की सूचना पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस को देख यहां मौजूद लोग भागने लगे। पीछाकर पुलिस ने दो व्यक्तियों को पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम अयूब व आरिफ निवासी संघीपुर और अपने फरार साथियों के नाम शाबान, इमरान और जाकिर निवासी ग्राम लादपुर कोतवाली लक्सर बताए। पुलिस ने पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर बरामद हुए मांस का नमूना लेने के बाद शेष मांस और पशु अवशेष को निस्तारित करा दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पांचों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें