भगवानपुर थोन में पकड़े गए गोकशी के आरोपी।
- फोटो : ROORKEE
खेड़ी सिखोपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने दो आरोपियों को गोकशी करते पकड़ा जबकि एक आरोपी भाग निकला। पुलिस ने ढाई कुंतल से अधिक गोमांस भी बरामद किया। तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
गांव खेड़ी सिखोपुर में गोकशी की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। गोकशी कर रहे दो आरोपियों को गोमांस सहित पकड़ लिया। वहीं, तीसरा आरोपी मौका पाकर दीवार फांदकर भाग निकला। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम इमरान पुत्र इब्राहिम व दिलशाद पुत्र गुलमोहम्मद निवासी खेड़ी सिकोहपुर बताया। फरार आरोपी का नाम नफीस पुत्र अखतर निवासी खेड़ी सिकोहपुर है। पुलिस ने मौके से 285 किलो गोमांस और कटान के उपकरण भी बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल का कहना है कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों जेल भेज दिया गया है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है।