फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाकर्मी की कार हादसे का शिकार, पांच घायल

विज्ञापन
नारसन में ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हुई संत की काफिले में सुरक्षाकर्मियों की कार। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
हरिद्वार के एक अखाड़े में तैनात सुरक्षा कर्मियों की कार को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, रविवार देर शाम हरिद्वार स्थित जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गाजियाबाद से हरिद्वार जा रहे थे। उनकी सुरक्षा में पुलिस के पांच जवान में कार में पीछे चल रहे थे। जैसे ही उनकी कार नारसन पुलिस चौकी के आगे पहुंची तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार पांच सुरक्षाकर्मी जगत सिंह, देवेंद्र, दिव्यांश, कमल योगी और संजय घायल हो गए। हादसा होने से हाईवे पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही संत को हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। वहीं, पुलिस ने हाईवे से ट्रक और कार को क्रेन से हटवाकर जाम खुलवाया। कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें