फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग और मारपीट से तंग आकर विवाहिता ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर/लक्सर (रुड़की)। ससुराल वालों की दहेज की मांग और मारपीट से तंग आकर विवाहिता ने तीन दिन पहले जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे पहले उसने वीडियो बनाकर अपने मायके भी भेजा था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार को एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था उसने अपनी बेटी का निकाह एक वर्ष पूर्व सुल्तानपुर निवासी युवक के साथ किया था। ससुराल वाले शादी में मिले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन वह कार, एसी और आठ लाख की मांग कर बेटी को मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देते थे। कुछ दिन पहले ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे मायके भेज दिया था। विवाहिता की मां ने मौजिज लोगों से ससुराल पक्ष की बात कराने के बाद उसे ससुराल भेज दिया। आरोप है कि विवाहिता को अकेला देख देवर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की थी। उसने पति से शिकायत की तो वह भड़क गया और मारपीट कर जहरीला पदार्थ खाने को कहा। महिला का आरोप है कि ससुराल वालों से परेशान होकर उसकी बेटी ने 15 मार्च को एक कॉलेज में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे पहले उसने एक वीडियो बनाकर भेजा था। वीडियो देख मौके पर पहुंचे मायके वाले विवाहिता को एक निजी अस्पताल ले गए। विवाहिता की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जौलीग्रांट रेफर कर दिया। यहां विवाहिता की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर विवाहिता के पति, सास, ससुर, देवर समेत पांच के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।
--
अहमदाबाद की आयशा का वीडियो दिखाया
विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाने से पहले एक वीडियो बनाकर अपने मायके भेजा था। वीडियो में वह कह रही है कि उसने पति को फेसबुक पर हाल ही में वायरल हुए अहमदाबाद निवासी आयशा का वीडियो दिखाया था, जिसमें पति से तंग आयशा ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाकर पति को भेजा था। आरोप है कि इस पर विवाहिता के पति ने कहा था कि ‘आयशा ने तो पानी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी, लेकिन यहां तो पानी भी नहीं है, जो तू कूदकर आत्महत्या कर ले।’ इसके बाद 15 मार्च को विवाहिता अपने कॉलेज गई और वहीं से वीडियो बनाकर मायके भेजा। इसके बाद उसने संदिग्ध हालात में जहरीले पदार्थ खा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें