फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की पेंशन खत्म करने पर गई त्रिवेंद्र की कुर्सी: हरीश रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर बोला हमला। उन्होंने कहा कि महिलाओं की पेंशन खत्म करने पर त्रिवेंद्र सिंह रावत की कुर्सी गई है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो महिलाओं की दोबारा पेंशन शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

कांग्रेस की ओर से रविवार को ढंडेरा में जल जंगल जमीन संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय का कार्यकर्ताओं ने फूल माला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस सरकार के आते ही एक साल में किशोर उपाध्याय का वनाधिकार एजेंडा लागू कर दिया जाएगा। वनाधिकार आंदोलन के प्रणेता किशोर उपाध्याय जल, जंगल, जमीन और जन मुद्दों पर जो अभियान लेकर चल रहे हैं, वह इसका समर्थन करते हैं। ांग्रेस सरकार आने पर बिजली व पानी की कुछ मात्रा निशुल्क दी जाएगी। कांग्रेस ने महिलाओं के लिए जो पेंशन योजनाएं चलाई थीं, उन्हें त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बंद कर दिया है। इसके चलते ही उन्हें सीएम के पद से हाथ धोना पड़ा है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने कहा कि वर्ष 2006 में यूपीए सरकार ने वन अधिनियम के माध्यम से वनों में रहने वाले लोगों को उनके अधिकार दिए थे, लेकिन उन अधिकारों को मोदी सरकार पूरी तरह से लागू नहीं कर पाई है। इसके लिए वह बराबर मांग उठा रहे हैं। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन, कार्यक्रम संयोजक उदय सिंह पुंडीर, वीरेंद्र रावत, सत्येंद्र राणा, डॉ. पवन त्रिपाठी, हर्ष हसीन, आनंद उपाध्याय, अंशुल श्रीकुंज, सेठपाल परमार, राजेंद्र चौधरी, ठाकुर कृष्ण पाल सिंह, देवेश शर्मा, अनिल पुंडीर, रियाज पुंडीर, निधि राणा ,सलीम खान, श्याम सिंह नागियान, रश्मि चौधरी आदि आदि मौजूूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें