फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अग्निशमन दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निशमन दिवस पर विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसी के साथ अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह की भी शुरूआत हुई। विभागीय कर्मचारियों ने नगर में लोगों को आग से बचाव और रोकथाम की जानकारी देकर जागरूक किया गया।
विज्ञापन




क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि भीषण अग्निकांड में अग्निशमन कर्मचारियों ने कई बार अपनी जान पर खेलकर जान माल की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने अग्निशमन विभाग की कार्यशैली और कर्मचारियों के साहस की प्रशंसा की। अग्निशमन केंद्र प्रभारी कुंवर सिंह राणा ने बताया कि 14 अप्रैल 1944 को मुंबई के डाकयार्ड में एक मालवाहक जहाज में भीषण आग लगी थी। आग को बुझाने के दौरान 66 दमकलकर्मी शहीद हो गए थे। उन्हीं शहीदों की याद में हर वर्ष अग्निशमन दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर कविंद्र कुमार, संजय कुमार, अनीस अहमद, प्रदीप रावत, दीपक दास सहित अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें